अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर कराई थी हत्या

लखनऊ। खस्ता विक्रेता की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की गई थी। हत्याकांड की पटकथा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर तैयार की थी। ठाकुरगंज पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता पत्नी  प्रेमी और उसके छोटे भाई संग गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, गमछा, खून लगे दस्ताने के टुकड़े और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 30 दिसंबर की सुबह राखी राठौर ने पति शत्रुघ्न राठौर (55) की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। बताया था कि देर रात घर में घुसे बदमाशों ने हत्या की। रिपोर्ट दर्ज कर ठाकुरगंज पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में राखी के अवैध संबंध होने की बात सामने आई। शक के आधार पर राखी से पूछताछ की गई। पता चला कि शत्रुघ्न को पत्नी और धर्मेंद्र राठौर के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी। जिसका वह विरोध करता था।

अवैध संबंधों में बाधा बनने पर राखी ने धर्मेंद्र संग मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची थी। 29 दिसंबर की रात पारा के कुमारपुरम न्यू कालोनी निवासी धर्मेंद्र राठौर और उसके छोटे भाई अंकित राठौर को घर बुलाया। कमरे में पहुंच कर धर्मेंद्र और अंकित ने गमछे से गला घोंट कर शत्रुघ्न की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों लोग भाग निकले। डीसीपी ने बताया कि राखी ने योजना बनाई थी कि शत्रुघ्न की हत्या को स्वभाविक दिखा देंगे।

प्लान था कि शत्रुघ्न का गला घोंटने के बाद यह फैला देंगे कि बीपी या हार्ट अटैक से पति की मौत हुई है। फिर अंतिम संस्कार कर देंगे। इस बात पर कोई शक भी नहीं करेगा, क्योंकि शत्रुघ्न बीपी और हार्ट के मरीज थे। लेकिन वारदात के दौरान देर रात खटपट की आवाज से बेटी की नींद खुल गई। उसने पड़ोसियों को फोन कर मदद के लिए बुला लिया। योजना फेल होने पर मजबूरी में राखी को पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000