भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर 2 साल के बच्चे सहित 5 की लोगों की हुई मौत

उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में गोगुंदा पिंडवाड़ा सड़क मार्ग पर हाइवे ऑथोरिटी की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। जहां एकतरफा यातायात मार्ग होने के कारण ट्रेलर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन पहिया टैंपो में बैठे 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया ने बताया कि एनएच 27 गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर शुक्रवार दोपहर उदयपुर की तरफ से सीमेंट से भरा ट्रेलर पिंडवाड़ा की तरफ जा रहा था। तभी मालवा चौरा बड़ा पुलिया पर एकतरफा यातायात मार्ग होने के चलते ट्रेलर ने सवारियों से भरे तीन पहिया टैंपो को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दो वर्षीय बालक के साथ ही कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार टैंपो सवारिया भरकर सालरिया से मालवा चौरा जा रहा था।
ग्रामीणों की सूचना मिलते ही बेकरिया थानाधिकारी अधिकारी उत्तम सिंह, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, 108 एंबुलेंस के पायलट मोहम्मद शहजाद और ईएमटी महावीर मौके पर पहुंचे। जहां सभी गंभीर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बेकरिया हॉस्पिटल पहुंचा कर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उदयपुर रेफर किया गया।

इनकी हुई मौत…

हादसे में सालरिया निवासी पुष्पा पत्नी सोहनलाल गरासिया उम्र 35, उपलावास निवासी मंजू बाई पत्नी सोमाराम गरासिया उम्र 25, कस्तु बाई पत्नी खुमा गरासिया उम्र 45, गाडलिया निवासी ममता पत्नी गोमाराम गरासिया उम्र 22 एवं टुमाराम पुत्र गोमाराम गरासिया उम्र 2 वर्ष की मौत हो गई।
ये हुए घायल…
हादसे में गाडलिया निवासी गोमी बाई, सालरिया निवासी अनिता, गीता, सवी, सतीश, आदित्य, सुरेश, गुड्डी, नवी बाई सहित कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर दौड़े अधिकारी…

बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा चौरा के पास ट्रेलर और टेंपो की टक्कर से हुई 5 लोगों मौत की खबर मिलते ही उदयपुर एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, कोटड़ा उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, कोटड़ा पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह, गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत, बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया मौके पर पहुँचे।

हाईवे ऑथोरिटी की बड़ी लापरवाही, ग्रामीणों ने पहले ही चेताया था….

हादसे के बाद ग्रामीणों ने गुस्सा जताते हुए हाइवे ऑथोरिटी को दोषी ठहराया और कहा कि मालवा चौरा पुलिया पर बीते तीन महीने से धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे एकतरफा यातायात मार्ग कर दिया था। इसे लेकर ग्रामीणों ने पहले ही हादसा होने को लेकर चेता दिया था, लेकिन हाइवे ऑथोरिटी के किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिससे आज एक बड़ा हादसा हो गया।

ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा…

हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी भगवत सिंह झाला ने बताया कि ट्रेलर के ब्रेक फेल होने की सूचना पहले ही मिल गई थी। टीम ने तुरंत आगे के पुलिस थानों और अधिकारियों को सूचित कर दिया था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

शवों का होगा पोस्टमार्टम…

बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रशासन घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और जिला अस्पताल में सभी जरूरी चिकित्सकीय व्यवस्थाएं की गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000