सस्पेंड एसओ की करतूत; हत्या की धाराओं में हेरफेर, रंजिश में हत्या को बताया हादसा

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाने के सस्पेंड एसओ राजेश बाबू मिश्रा ने अपने निलंबन से पहले एक गंभीर मामले में बड़ी गड़बड़ी कर दी। 23 अक्तूबर 2024 को समुदाय विशेष के आरोपी अलीमुद्दीन ने रंजिश के चलते गांव रसूला चौधरी के निवासी नन्हें लाल को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। लेकिन एसओ मिश्रा ने हत्या के इस मामले को गैर इरादतन हत्या में बदल दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

ट्रैक्टर से कुचलकर की गई थी नन्हें लाल की हत्या…

फतेहगंज के रसूला चौधरी गांव के 35 वर्षीय नन्हें लाल गांव के होरीलाल की दुकान के सामने बेंच पर बैठे थे। तभी आरोपी अलीमुद्दीन ट्रैक्टर लेकर आया और नन्हें को कुचलकर मार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक के छोटे भाई महेंद्र पाल ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन तत्कालीन एसओ राजेश बाबू मिश्रा ने इस मामले में हेरफेर करते हुए इसे गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर दिया।

हत्या के बाद गांव में तैनात की गई थी पीएसी…

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, क्योंकि नन्हें का घर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में है। दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने शुरुआती जांच के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

ट्रैक्टर धीरे चलाने के लिए टोकने पर आरोपी मानता था रंजिश…

मृतक के भाई महेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी अलीमुद्दीन गांव की गलियों में तेज गति से ट्रैक्टर चलाता था। छह महीने पहले नन्हें लाल ने बच्चों की सुरक्षा के लिए उसे ट्रैक्टर धीरे चलाने की सलाह दी थी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और अलीमुद्दीन ने नन्हें को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

एसएसपी की जांच-पड़ताल में हुआ मामले का खुलासा…

मामले में गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब एसएसपी अनुराग आर्य ने मौजूदा इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी से जानकारी ली। सच्चाई सामने आने पर मुकदमे को फिर से हत्या में परिवर्तित किया गया। साथ ही निलंबित एसओ राजेश बाबू मिश्रा के खिलाफ जांच शुरू की गई।

एसएसपी का बयान…

“निलंबित एसओ राजेश बाबू मिश्रा ने हत्या के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में बदल दिया था। मामले की पुनः जांच के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। सत्यनिष्ठा की जांच की जा रही है, और रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000