कैब चालक ने पत्नी की हत्या कर बेड के अंदर छुपाया शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

दिल्ली के डाबरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक 24 साल की महिला का शव बेड के अंदर पाया गया है जबकि कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है क्योंकि वह वारदात के बाद से फरार है। शुक्रवार की रात घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृत महिला की पहचान दीपा के रूप में हुई है।

इस तरह हुआ घटना का खुलासा…

जानकारी के मुताबिक, दीपा अपने पति धनराज के साथ डाबरी में किराए पर फ्लैट में रहती थी। उसका पति कैब ड्राइवर है और उनकी दो साल की एक बेटी भी है, जो कि घटना के समय अपने मामा के घर गई थी। घटना का पता तब चला, जब दीपा की मां पालतू तोतों को खाना खिलाने के लिए फ्लैट पर पहुंची। वहां पर बंद फ्लैट से बदबू आने पर उन्होंने अपने पति को कॉल किया, उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो फ्लैट को बाहर से बंद पाया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर फ्लैट की तलाशी ली गई। फ्लैट के अंदर महिला का शव बेड के अंदर छिपा हुआ मिला। बताया जा रहा कि महिला के मुंह पर टेप भी लगा हुआ था और माना जा रहा कि उसकी मौत 72 घंटे से ज्यादा पहले हो चुकी है।

महिला के पिता ने शिकायत करवाई दर्ज…

दीपा के पिता अशोक चौहान ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। डाबरी थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन दोनों की शादी पांच साल पहले ही हुई थी और उनकी एक दो साल की बेटी भी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दो दिन पहले ही अपनी पत्नी की हत्या कर के शव को बेड में छिपा दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000