तेज रफ्तार का कहर; कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग गंभीर रुप घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर युवक की हुई मौत…

दरअसल, यह पूरा मामला अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ गांव के पास का है। जहां, शत्रोहन और आशीष बाइक में सवार होकर टीकरमाफी से घर लौट रहे थे। तभी मालती नदी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शत्रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष को गंभीर चोटें आईं। घायल आशीष को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। शत्रोहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी छह बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस…

घटना की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। युवक के परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000