अमेठी में ज्वैलर्स दुकान में हुई चोरी का खुलासा; पुलिस ने दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवर और 55 हजार नकद बरामद

अमेठी में एक सप्ताह पहले ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपए के गहने और हजारों रुपए की नगदी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और 55 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों चोरों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर पूरेपहाड़ गांव का है। यहां पन्नालाल जायसवाल नामक व्यक्ति ज्वैलरी का व्यवसाय करते हैं। 31 दिसंबर की देर रात अज्ञात चोर उनकी दुकान में घुसे और लाखों रुपए की ज्वैलरी व हजारों रुपए नगद लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित पन्नालाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले का खुलासा करने की मांग की। आज संग्रामपुर पुलिस ने बगिया मेला चौराहा के पास से अर्जुन सिंह पुत्र फौजदार सिंह और सत्यम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों चोरों ने बताया कि उनका दुकानदार से पुराना संबंध था और वे कई दिनों से दुकान की रेकी कर रहे थे।

मौके का फायदा उठाकर अर्जुन दुकान के अंदर घुसा और चोरी को अंजाम दिया, जबकि सत्यम बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 55 हजार रुपए नगद, 8 जोड़ी चांदी की पायल और सोने का लॉकेट बरामद किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000