नूरी बाबा का पाक प्रेम,आईएस‌आई से जुड़े तार, मुंबई से बंगाल तक नेटवर्क, क्राइम कुंडली देखकर पुलिस भी हैरान

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में कबाड़ी मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा शाह को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।नूरी बाबा रमजान महीने में मुंबई में रहकर चंदा वसूल करता था।कभी बहाने से पश्चिम बंगाल तो कभी नेपाल जाता था।मुंबई से बंगाल तक नेटवर्क फैला है। क्राइम कुंडली देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नूरी बाबा का पाकिस्तान प्रेम सामने आया है।अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर का रहने वाला मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा शाह जाति से सांई था।इसी कारण उसे बाबा की उपाधि मिली।कबाड़ी से शुरू हुआ नूरी बाबा का सफर नकली नोटों के व्यापारी तक पहुंच गया।नूरी बाबा मौसम के अनुसार अपना हाल और हुलिया बदलता रहा।

पश्चिम बंगाल में जाकर तकरीर करता

नूरी बाबा कभी फकीर बनकर जकात मांगता तो कभी रमजान महीने में मुंबई जाकर मस्जिद और मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा वसूलता,नेपाल तो कभी पश्चिम बंगाल में जाकर तकरीर करता।लोगों को खुद से जोड़ने के लिए कट्टर मुसलमान होने का प्रमाण भी देता।नूरी बाबा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सात अक्टूबर 2017 की पोस्ट उसके पाकिस्तान प्रेम को भी उजागर कर रही है।फेसबुक पोस्ट में पाकिस्तानी ध्वज के साथ नूरी बाबा ने अपनी फोटो पोस्ट की थी।आज भी उसके फेसबुक पर मौजूद है।ऐसे में अब यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं उसका संबंध आईएसआई से तो नहीं है।

पुलिस खामोशी से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस मामले में बड़ी ही खामोशी से जांच कर रही है।साथ ही नूरी बाबा से जुड़े लोगों और उसके नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं, उसकी कड़ी जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

काले कारनामे छिपाने के लिए बना मदरसा संचालक

नूरी बाबा के काले कारनामे उजागर न हों इसके लिए उसने गांव के ही पांच भाइयों से उनके हिस्से की जमीन लेकर आठ साल पहले मदरसा खोला।मदरसे की आड़ में नूरी बाबा गलत काम करने लगा।मदरसा उसे और उसके काले कारनामों से बचाने का माध्यम बना।इसी मदरसे की आड़ में नूरी बाबा झाड़-फूंक,दवाखाना चलाने लगा।साथ ही अय्याशी का अड्डा और‌ नकली नोटों का कारोबार चलाने लगा।गांव और क्षेत्र में अपने मृदुभाषी और सामान्य व्यवहार के कारण ही नूरी बाबा अब तक किसी की नजर में नहीं आ रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000