इंस्टाग्राम पर सेना की वर्दी में रील डालकर युवतियों को फंसाता, फिर करता था ठगी, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक व्यक्ति के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सरोजनीनगर पुलिस ने खुद को सैन्यकर्मी बताकर महिलाओं को ठगने वाले एक शातिर को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से आर्मी मेडिकल कोर के बैज लगी वर्दी, चैंपियंस फोर्स की वर्दी के थ्री स्टार, कमांडो वर्दी के बैज और फर्जी आधार एवं पैन कार्ड के साथ ही और भी कई चीजें मिलीं हैं। पूछताछ में पता चला कि वह इंस्टाग्राम पर सेना की वर्दी में रील अपलोड कर महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसाता था।

सरोजनीनगर की एक विवाहिता ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी काकोरी इलाके में हुई थी। उसका पति शराब पीकर मारता पीटता था, जिसके चलते उससे कोर्ट में केस चल रहा है। इसी बीच उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हार्तिक वेगलो नामक युवक से हुई। उसने खुद को हिंदू और सेना में सेवारत बताया था।

आरोपित ने शादी का झांसा देकर महिला से करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के गहने लेकर बेच लिए थे। बाद में पता चला कि उसने जालसाजी की थी। आरोपित का असली नाम उड़ीसा जिले के बालासोर स्थित चांदीपुर वालेश्वर में रहने वाला हैदर अली था। इस पर पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

सिक्यॉरिटी गार्ड का कर चुका है काम…

सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। सोमवार रात मुखबिर से पता चला कि वह किसान पथ पर गहरु गांव स्थित अंडरपास के पास मौजूद है। इस पर वहां पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम उड़ीसा के बालासोर स्थित चांदीपुर वालेश्वर निवासी हैदर अली बताया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह सिक्यॉरिटी एजेंसी के जरिए हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, उड़ीसा, कर्नाटक, बंगाल व कानपुर और लखनऊ में सिक्यॉरिटी गार्ड का काम कर चुका है। वर्तमान में पीड़िता के साथ ही रह रहा था। वह सेना की वर्दी में रील बनाकर इंस्टाग्राम के जरिए युवतियों से दोस्ती करता था।

आरोपी खुद को आर्मी मेडिकल कोर का कैप्टन बताकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के साथ उनसे लाखों रुपये कीमत के गहने ऐंठ लेता था। वह लोगों को सेना में नौकरी दिलवाने के बहाने भी लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000