चारबाग स्टेशन में वाहनों की निकासी के बनेंगे तीन रास्ते, दूर होगी पार्किंग की परेशानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रमुख चारबाग स्टेशन पर वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने की योजना तैयार की गई है। चारबाग में पार्किंग की दिक्कत से निपटने के लिए निकासी के तीन रास्ते बनाए जाएंगे। हालांकि रास्ते पहले से बने हैं, लेकिन बंद होने के बाद अतिक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब अतिक्रमण हटवाकर वाहनों के निकलने का रास्ता तैयार करवाया जाएगा। इससे पार्किंग विवाद सुलझने के साथ ही जाम से भी निजात की उम्मीद है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर पार्किंग का ठेका एडीएमएस इंटरप्राइजेस को दिया गया है। स्टेशन पर दस मिनट के लिए मुफ्त पार्किंग की सुविधा है। आरक्षण केंद्र की तरफ से एंट्री के बाद यात्रियों को लखनऊ जंक्‍शन की तरफ से निकलना पड़ता है। हालांकि ‌निकासी के दो और रास्ते हैं। जीआरपी कार्यालय के सामने और ऑटो वाली गली से वाहनों की निकासी हो सकती है। हालांकि इन रूट पर दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। आवागमन की दिक्कत को देखते हुए अतिक्रमण हटवाया रास्ता साफ करवाया जाएगा।

हटवाया जाएगा अतिक्रमण…

अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी जीआरपी की है। हालांकि, स्टेशन की बिल्डिंग से सटाकर दुकानें चलने के साथ ही खुले में कमर्शल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है। जबकि ज्वलनशील वस्तुएं स्टेशन परिसर में प्रतिबंधित हैं। ऐसे में डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा को पत्र लिखकर निकासी के रास्ते हैंडओवर करने की मांग उठाई गई है। डीआरएम कार्यालय की तरफ से अतिक्रमण हटवाने के लिए जीआरपी को निर्देश दिए हैं।

कैब-वे विवाद से मिलेगी निजात…

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्‍शन स्टेशन पर बने कैब-वे से गुजरने पर वाहन चालकों को 60 रुपये देने होते हैं और वापसी चारबाग स्टेशन की तरफ से जाने पर बीस रुपये और देने पड़ते हैं। इसे लेकर आए दिन विवाद होता है। इस मुद्दे को भी निस्तारित करवाने का आग्रह किया गया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे अफसर शामिल हैं, जो हफ्तेभर में रिपोर्ट देंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000