प्रयागराज महाकुंभ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह की लगी मूर्ति, बीजेपी और साधु-संतों ने जताई नाराजगी

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी सोमवार से होने जा रही है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई गई है। इसको लेकर महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में योगी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वहीं प्रयागराज महाकुंभ में सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाई गई है। यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का किया अनावरण है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मूर्ति महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 16 में स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में लगाई गई है। करीब 3 फीट ऊंची नेताजी की मूर्ति को कांसे से तैयार किया गया है। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षामंत्री और कई बार सीएम रहते कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो मील के पत्थर साबित हुए है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यक सहित महिलाओं, किसानों और नौजवानों के हित में उन्होंने आजीवन संघर्ष किया है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेता जी उनके लिए भगवान से समान है, इसलिए उनकी मूर्ति कुंभ में लगाई गई है।

संस्था के अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के खाने और ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम में साधु-संतों और जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया है। दूसरी तरफ उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राम भक्तों की आस्था के मेले में राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वालों पर गोलियां चलवाने वाले की मूर्ति लगाना पूरी तरह से गलत है।

इतना ही नहीं, साधु-संतों ने भी नाराजगी जताई है। संत महात्माओं का कहना है कि जिस जगह देवी देवताओं की मूर्ति लगती हैं, मूर्तियों की पूजा की जाती है। वहां किसी राजनेता की मूर्ति लगाया जाना पूरी तरह से उनका अपमान है, इसका जमकर विरोध करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000