दबंगों ने युवक की पीट पीटकर की हत्या उत्तरप्रदेशरायबरेली मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने दलित युवक की पीट पीटकर की हत्या By Khulasa India News Desk Last updated Jan 14, 2025 108 रायबरेली। मामूली कहासुनी के बाद दलित युवक की पीट पीट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला महाराजगंज थाना इलाके के नाथगंज गांव का है। यहां के पासी बिरादरी की बस्ती में अचानक लोध बिरादरी के दबंग युवक रामधनी पासी के घर के सामने पहुंचे और उसे गाली देने लगे। गाली सुनकर रामधनी बाहर निकला तो दबंगों ने उसे दबोच कर लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान रामधनी की चीख सुनकर परिजन पहुंचे लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। इस बीच लोध बिरादरी के दबंग वहां से फरार हो गये। उधर मरणासन्न हालत में पड़े रामधनी को परिजनों ने अस्पताल पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। अपराध 108 Share