ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो फेंकवा देंगे बाहर, गुस्से में श्रम मंत्री ने महिलाओं को दी धमकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मंत्री विरोध कर रही महिलाओं से कह रहे हैं कि ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो बाहर फेंकवा देंगे। इस मामले में अब सियासत तेज हो गई है। दरअसल, मामला रविवार का है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कोरबा जिले के दौरे पर थे।

महिलाओं के समूह ने रोका था काफिला…

फ्लोरा मैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं ने दोनों मंत्रियों का काफिला रोक दिया था। प्रदर्शन कर रही महिलाओं की मांग थी कि बैंक से लिया उनका लोन माफ किया जाए। इसी दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने पीड़ित महिलाओं को धमकी दे दी। भीड़ में मौजूद किसी ने मंत्री के धमकी देने का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है।

क्या कहा लखनलाल देवांगन ने…

महिलाओं ने मंत्री से लोन माफ करने की मांग की थी। जिसके बाद मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा- शांति से बात कर रहे हैं। शासन प्रशासन इस मामले में सहयोग कर रहा है। ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो बाहर फेंकवा देंगे। हालांकि मंत्री रामविचार नेताम के समझाने के बाद महिलाओं ने मंत्रियों को जाने दिया। रामविचार नेताम ने कहा कि लोन लेने से पहले कंपनी के बारे में आपको जानकारी पता करना चाहिए। सरकार इस मामले की जांच कर रही है दोषियों को सजा दी जाएगी।

कांग्रेस ने बोला हमला…

लखनलाल देवांगन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर कांग्रेस ने हमला बोला है। पूर्व पीसीसी चीफ धनेन्द्र साहू ने कहा- जिस तरह मंत्री अहंकार पूर्वक महिलाओं को फेंकने की बात कर रहे हैं वह सत्ता में चूर हो चुके हैं। प्रदेश की जनता की समस्याओं से इनको लेना देना नहीं है। जैसा अहंकार ये महिलाओं को दिखा रहे हैं। यह महिलाएं 2028 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर फेंकेगी ।

क्या है मामला…

साल 2022 में फ्लोरा मैक्स कंपनी ने महिला समूह की सदस्यों को बिजनेस के लिए बैंक से लोन दिवलाया था। कंपनी ने महिलाओं से वादा किया कि लोन की किस्त कंपनी भरेगी। जिसके बाद करीब 100 महिलाओं से लोन लिया लेकिन कंपनी ने किस्त भरने बंद कर दिया। कंपनी के लोग करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। बाद में कंपनी बंद हो गई। अब बैंक लोन की किस्त भरने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। महिलाओं की मांग है कि उनके लोन को माफ किया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000