युवक ने चचेरी बहन पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर की नृशंस हत्या: आरोपी शव के पास बैठा रहा

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा में ऑर्डिनेंस कर्मी के घर में रहने आई अजगैन थाना क्षेत्र के रामबक्श खेड़ा निवासी एक युवती की उसके चचेरे भाई ने सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा।

देर शाम ऑर्डिनेंस कर्मी ड्यूटी से वापस लौटे। जहां सोफे में शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मौके पर को सिटी और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के समय युवक और उसकी बहन घर पर अकेले थे।

मृतका अंजू धानुक (22) अजगैन थाना क्षेत्र के रामबक्श खेड़ा की निवासी थी, जिसे 15 दिन पहले उसके चाचा शिव शंकर धानुक अपने घर लेकर आए थे। शिव शंकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पैराशूट में काम करते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी सावित्री मायके गई हुई थीं।

बुधवार को घर पर शिव शंकर का मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटा शिवम उर्फ गोलू और अंजू मौजूद थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर गोलू ने लगभग 4 किलो वजनी हथौड़े से अंजू पर कई वार किए। हमले में अंजू का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद गोलू शव के पास ही बैठा रहा। शाम करीब 6 बजे जब शिव शंकर ड्यूटी से लौटे तो उन्होंने गोलू को नंगे पैर घर में टहलते देखा। पूछने पर गोलू ने कुछ नहीं बताया। जब शिवशंकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे, तो सोफे पर अंजू का शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना अपने भाई गंगा प्रसाद और गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

कहां से आया हथोड़ा

शिव शंकर ने बताया कि जिस हथौड़े से उनके बेटे ने हत्या की है वह हथोड़ा घर पर नहीं था आखिर यह हथोड़ा कहां से शिवम लेकर आया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा था, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसके बाद उसे हिरासत में लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000