तालाब में उतराता मिला 4 साल की बच्ची का शव, लापता बच्ची की परिजनों ने कराई थी गुमशुदगी दर्ज

बहराइच। नवाबगंज थाना अंतर्गत अलीनगर गांव में 24 घंटे से लापता चल रही छात्रा आसीन (4) का शव बुधवार शाम तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीण छात्रा की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जता रहे है। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

थानाध्यक्ष शीला यादव के मुताबिक, अलीनगर गांव निवासी मुकीम की बेटी आसीन मंगलवार को घर पास खेल रही थी। इस बीच वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, बावजूद इसके बच्ची का कहीं सुराग नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर परिजनों ने नबावगंज थाने में आसीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आसीन नर्सरी में पढ़ती थी। बताया कि बुधवार शाम को ग्रामीणों ने तालाब में लापता बच्ची का शव पानी में उतराता देख फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेज परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं, ग्रामीणों ने बच्ची की हत्या कर शव को तालाब में फेंक जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, जांच में मिले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000