गंगा पुल से फेंका जलता सिलेंडर, लोगों में फैली सनसनी, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया जब्त

फर्रुखाबाद। मेला श्रीराम नगरिया में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी ने 5 किलो का जलता हुआ गैस सिलेंडर गंगा पुल से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि रेत में सिलेंडर गिरने से आग बुझ गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने सिलेंडर को जब्त कर लिया है। पुलिस सिलेंडर फेंकने वाले की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि 5 किलोग्राम वजन वाले गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। किसी ने आग से जलते सिलेंडर को गंगा पुल से नीचे फेंक दिया, जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि रेत में सिलेंडर गिरने से आग बुझ गई और कोई हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंची नमामि गंगे टीम ने सिलेंडर पड़ा देखकर गैस की महक आने पर अधिकारियों को सूचना दी।

नमामि गंगे की टीम ने एक दुकानदार के सहयोग से सिलेंडर से नोजल खोल दिया, जिससे गैस लीकेज बंद हो गई। मेला प्रभारी की सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लीकेज गैस सिलेंडर को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। फायर ब्रिगेड के दरोगा शिवप्रताप ने बताया कि गैस सिलेंडर पूरा खाली हो गया है। काफी पूछताछ के बाद भी गैस सिलेंडर फेंकने वाले के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। गैस सिलेंडर लेने भी कोई नहीं आया है।

पिछले साल सिलेंडर से आग में गई थी जान

मेला श्रीराम नगरिया में एक बार फिर जिम्मेदारों की लापरवाही नजर आई है, जबकि मेला शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने गैस की रीफिलिंग और उपयोग पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए थे। बुधवार को इस घटना के बाद भी आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की जरूरत नहीं समझी गई। मेला श्रीराम नगरिया में पिछले वर्ष बड़ा अग्निकांड हुआ था, जिससे सैकड़ो कल्पवासी प्रभावित हुए थे। एक कल्पवासी की जान भी चली गई थी। बुधवार को जहां गैस सिलेंडर मिला है, उसी से कुछ ही दूरी पर पिछले वर्ष हादसा हुआ था। बीते वर्ष हुई घटना से प्रशासन ने इस बार भी कोई सबक नहीं लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000