ट्रेन के अंदर हेड कांस्टेबल की गुंडई, महिला यात्री को जड़ा थप्पड़

राजस्थान के सवाई माधोपुर में आरपीएफ थाने में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हेड कांस्टेबल ट्रेन के जरनल कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। ट्रेन में यात्रा करने वाले एक यात्री ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रेलवे से शिकायत कर दी। यात्री ने पोस्ट में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। मामला सामने आने के बाद रेल प्रशासन ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

आरोपी हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश सवाई माधोपुर आरपीएफ थाने में तैनात है. घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में आरपीएफ हेड कांस्टेबल एक महिला यात्री को थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करता हुआ नजर आ रहा है। सवाई माधोपुर आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो 14 जनवरी का है। रणथंभौर एक्सप्रेक्स इंटरसिटी ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चेन पुलिंग की गई थी। जिसे लेकर हेड कांस्टेबल जनरल कोच में पहुंचे और चेन पुलिंग की जानकारी ली।

चेन पुलिंग को लेकर हुआ विवाद

इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रहे एक पुरुष यात्री और महिला यात्री से उनका चेन पुलिंग को लेकर विवाद हो गया। पुरुष और महिला के साथ एक बच्ची भी थी। महिला पुरुष और बालिका से जब हेड कांस्टेबल ने टिकिट के लिए पूछा और चेन पुलिंग का कारण पूछा तो यात्री पहले तो डर गए। फिर हेड कांस्टेबल और यात्रियों में विवाद हो गया। इतने में ही ट्रेन चलने लगी तो हेड कांस्टेबल यात्रियों को खरी-खोटी सुनाते हुए ट्रेन से उतरने लगा। तभी महिला यात्री ने कोई कार्यवाही नहीं करने की बात कहते हुए हेड कांस्टेबल के पैर पकड़ लिए।

थप्पड़ जड़कर उतर गया कांस्टेबल

ट्रेन के चलने और महिला यात्री के पैर पकड़ने पर हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश आवेश में आ गया। महिला से पैर छुड़ाने ओर ट्रेन से उतरने के चक्कर में हेड कांस्टेबल ने महिला यात्री को गालियां दी और थप्पड़ जड़ कर ट्रेन से उतर गया। पूरी घटना का किसी अन्य यात्री ने वीडियो बना लिया। यात्री ने वीडियो एक्स पर शेयर कर रेल सेवा से पूरे मामले की शिकायत कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। घटना का वीडियो सामने आने पर कोटा रेल मंडल ने हेड कांस्टेबल पर एक्शन लेते आरोपी ओम प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000