बीमा के पैसों के लिए शैतान बना अधिवक्ता, लिव-इन पार्टनर की सफारी कार से रौंदकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला हुआ खुलासा

लखनऊ। रायबरेली रोड पर डिफेंस एक्सपो मैदान के पास अधिवक्ता गिरिजा शंकर पाल ने लिव-इन पार्टनर गीता शर्मा (31) को सफारी से रौंदकर मारा था। पीजीआई पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि अवैध संबंध के शक और रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात की। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई सफारी कार बरामद कर ली है। आरोपी पर पहले से हत्या समेत कई अन्य मामले कई जिलों में दर्ज हैं। उस पर कृष्णानगर कोतवाली से गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

डीसीपी पूर्व शशांक सिंह ने बताया कि रायबरेली निवासी गीता पीजीआई स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में रहकर प्रॉपर्टी का काम करती थी। जांच में सामने आया कि गुरुवार शाम को वह रायबरेली निवासी गिरिजा शंकर के साथ सफारी में बैठकर फ्लैट से निकली थी। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड के पास पहुंचने पर आरोपी ने उसे सफारी से उतार दिया। सफारी से उतरने के बाद गीता पैदल चलने लगी। इसी बीच आरोपी ने उसे सफारी से टक्कर मार दी। गीता को गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था।

शुक्रवार सुबह गिरिजा शंकर ने पुलिस को सूचना दी कि गीता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसने गीता के भाई लालचंद को भी यही सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने बताया कि गीता टहलने निकली थी। वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। भाई लालचंद ने गिरिजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से जांच की गई तो हत्या को हादसा बनाने की साजिश सामने आ गई। पुलिस ने गिरिजा शंकर को गिरफ्तार कर सफारी बरामद कर ली है।

बीमा की रकम पर थी नजर…

इंस्पेक्टर पीजीआई रविशंकर त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिनों से गीता पर अवैध संबंध को लेकर शक कर रहा था। कई बार पूछने का प्रयास किया तो झगड़ा होने लगता था। साथ ही लेनदेन को लेकर भी विवाद था। भाई लालचंद का आरोप है कि बहन से आरोपी ने 13 लाख रुपये हड़प लिए थे। साथ ही करोड़ों रुपये के बीमा करवाकर खुद को नॉमिनी बना लिया था। आरोपी की नजर बीमा की राशि पर थी। उसने योजना बनाई थी कि सड़क हादसा दिखाकर बीमा की रकम हड़प लेगा।

आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज…

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी गिरिजा शंकर पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले कृष्णानगर, पीजीआई, रायबरेली समेत कई जिलों में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ कृष्णानगर पुलिस गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई भी की थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आरोपी गिरिजा रायबरेली के मठिया गांव का रहने वाला है। गीता भी उसी गांव की रहने वाली थी। दोनों में पहले दोस्ती थी। गिरिजा की शादी के बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। फिर किसी वजह से गिरिजा ने पत्नी को छोड़ दिया था। उसके बाद गीता के साथ करीब 10 वर्षों से लिव-इन में रहने लगा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000