ओवरटेक करते समय सेना के ट्रक से टकराई बाइक युवक की हुई मौत

लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर खैरानी गांव के पास इसिया गांव निवासी जयप्रकाश शुक्ला (26) की बाइक प्रयागराज से लखनऊ कैंट जा रहे सेना के ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा सेना के ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तथा ट्रक को कोतवाली पहुंचाया। वहीं ट्रक पर सवार 20 सैनिकों को लखनऊ कैंट से आए वाहनों से भेजा गया। ट्रक में गोला बारूद मौजूद है। इसे खाली कराने को लेकर उच्चाधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

बृहस्पतिवार सुबह जय प्रकाश शुक्ला पुत्र पवन कुमार बाइक से हरचंदपुर अपनी दुकान गया था। दोपहर में वह बाइक से घर इसिया गांव लौट रहा था। खैरानी गांव के पास युवक ने सेना के ट्रक को ओवरटेक किया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक के अगले पहिये से टकरा गई जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ने वाहन रोका और राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर गणनायक पांडे ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर गई और ट्रक में मौजूद सेना के अधिकारी से घटना के बाबत जानकारी ली और ट्रक को कोतवाली भिजवाया।

कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक में हथियार हैं, इसे लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। लखनऊ कैंट से सेना के आए अधिकारियों के साथ ट्रक में सवार जवान चले गए। बताया कि जांच के लिए ट्रक को खाली कराना जरूरी है। इसमें सेना का गोला बारूद भी है। उच्चाधिकारी इसे लेकर सेना के अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

परिवार को मिला कभी ना भूलने वाला दर्द…

युवक जयप्रकाश ने हरचंदपुर कस्बे में 99 मार्ट की दुकान खोल रखी थी। युवक का विवाह बीते 13 फरवरी 2024 को बन्नावां गांव के रहने वाले रवि शंकर की बेटी नैना के साथ हुआ था। विवाह के एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए और नैना ने अपना पति खो दिया। घटना ने परिवार को कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया है। युवक की मौत से मां सरिता, पिता पवन कुमार, छोटा भाई गृह प्रकाश रो-रोकर बेहाल रहे।

पति के शव से लिपट कर रो पड़ी नैना…

बछरावां। हादसे में युवक की मौत होने की खबर जैसे ही घर पहुंची पत्नी नैना नंगे पांव सीएचसी परिसर पहुंची जहां पति को शांत पड़े देख चीखते चिल्लाते हुए फफक कर रोने लगी। शव को पकड़कर कुछ तो बोलो की बात कहकर वह बेहोश हो गई। अन्य रिश्तेदारों ने शांत करने का प्रयास किया लेकिन पति खोने का दर्द वह सहन नहीं कर पा रही थी। नैना पति को वापस लाने की हर किसी से मांग कर रही थी। उसके आंसुओं को देख हर किसी की आंख नम हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000