विजिलेंस छापे के बाद सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से ज्यादा नकद रुपया बरामद होने के बाद डीईओ रजनीकांत प्रवीण को किया निलंबित

बिहार के बेतिया में गुरुवार को विजिलेंस टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के घर पर छापेमारी की। इस दौरान तलाशी में 2 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद किया गया। शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए रजनीकांत प्रवीण को सस्पेंड कर दिया है। छापेमारी में मिले पैसों को गिनने के लिए विजिलेंस टीम को मशीनें मंगवानी पड़ी। तीन घंटे से ज्यादा समय से उनके घर पर छापेमारी चली। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने चहेते ठेकेदारों को ही काम दिया। इसके अलावा, उन पर कई शिक्षकों ने भी भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।

कई ठिकानों पर हुई छापेमारी…

फिलहाल विजिलेंस टीम रजनीकांत से पूछताछ कर रही है। उन पर लगे अन्य आरोपों की जांच भी विजिलेंस टीम की तरफ से की जा रही है। इसके अलावा, उन पर आय से अधिक संपत्ति के भी आरोप लग चुके हैं। बेतिया, समस्तीपुर और दरभंगा स्थित उनके ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग धनार्जन करने के लिए किया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

दरभंगा में पत्नी के स्कूल में भी पड़ी रेड…

विजिलेंस विभाग की टीम दरभंगा में रजनीकांत प्रवीण की पत्नी सुषमा कुमारी के स्कूल बिरला ओपन माइंड में छापेमारी कर रही है। इस सम्बंध में बिरला ओपन माइंड स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह पटना से आई निगरानी की छह सदस्यीय टीम पहुंची है जो लगातार स्कूल के विषय और आय व्यय का लेखा-जोखा की जांच कर रही है।

शिक्षा विभाग ने क्या कहा…

शिक्षा विभाग द्वारा मामले को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न बैंकों में रजनीकांत प्रवीण तथा उनकी पत्नी के नाम से लॉकर 10 बैंक खाता एवं बैंक एफ डी में निवेश का पता चला है। इनकी अपनी पुत्र एवं पुत्री के नाम पर भीएफ.डी. है। आरोपी एवं उनकी पत्नी के नाम अभी कई जमीन डिड होने के प्रमाण मिले है जिसपर विस्तृत अनुसंधान किया जायेगा। कई लाख रू० के प्राप्त जेवरात की मूल्याकंन किया जा रहा है। अनुसंधान के दौरान इनके द्वारा अर्जित आय से अधिक सम्पत्ति प्रदेश एंव प्रदेश से बाहर मिलने की प्रबल संभावना है। रजनी कांत प्रवीण ने अपने सेवा अवधि काल में शिक्षा की सेवा में रहते हुए उन्होंने नजायज तरीके बल-अचल सम्पत्ति अर्जित की है जिससे प्रथम दृष्टया यह पता बलता है कि अभियुक्त एक भ्रष्ट पदाधिकारी है।

नोटों की गिनती अभी भी जारी…

विजिलेंस विभाग ने बताया कि दरभंगा स्थित उनकी पत्नी के निवास स्थान पर नोटों की गिनती जारी है और दो मशिानों से लगातार गिनती की जा रही है जो लगभग देर रात्री तक चलेगी। SVU के अधिकारियों को नोट गिनने के लिए बैंक कर्मियों की सेवा लेनी पड़ी है। इंडियन ओभरसीज बैंक से बैंक पदाधिकारियों की सेवा ली जा रही है तथा PNB तथा SBI से नोट गिनने के लिए मशीनें लाई गई है। नोट के साथ लगभग पचास लाख के भूखंड के कागजात मिले हैं।

कौन हैं रजनीकांत प्रवीण…

रजनीकांत पिछले तीन सालों से बेतिया में शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। वो साल -2005 से इस सेवा में हैं। वो दरभंगा, समस्तीपुर सहित अन्य जिलों में भी बतौर शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उन पर लगे आरोप गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि हाल के दिनों में शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता को लेकर कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। हाल ही में स्कूलों में बेंच डेस्क की खरीदारी में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया था। इससे पहले किशनगंज और पूर्वी चंपारण में भी शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता को लेकर कार्रवाई हो चुकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000