गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में नंदग्राम के चंचल हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों को हथियार बरामदगी के लिए पुलिस जब बताए गए स्थान पर लेकर गई तो वहां पहले से रखे हथियार निकालकर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। लेकिन जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं।

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगाई थीं चार टीमें…

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा के मुताबिक, नंदग्राम के दीनदयालपुरी में बुधवार रात बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया था।

घायल दूसरा आरोपी…

अरुण और अनुज को किया गया गिरफ्तार…

पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात  चंचल हत्याकांड में मधुबन बापूधाम निवासी अरुण और अनुज गौतम को गिरफ्तार किया था। आरोपितों को कृष्णा कुंज कॉलोनी में पुलिस टीम हथियार बरामदगी के लिए साथ लेकर गई थी।

बदमाशों के पास से तमंचे और बाइक बरामद…

बताया गया कि वहां दोनों बदमाशों ने पहले से छिपाकर रखे हथियारों से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचे और बाइक बरामद कर ली है।

मुठभेड़ में गोवंशी के हत्यारोपित को लगी गोली…

भोजपुर में गोवंशी की हत्या को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आरोपितों से पुलिस की बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ हो गई। आरोपित ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक गोली आरोपित के पैर में लगी और वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। आरोपित के तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि भोजपुर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के अंडरपास के नीचे गांव अमराला के पास कुछ आरोपित कार में हैं। वे गोवंशी की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

कार छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे आरोपी…

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को आता देख आरोपित कार छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। कुछ ही दूरी पर आरोपित जंगलों में छिपने लगे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो आरोपित रोशन ने पुलिस पर फायर कर दिया। गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने भी जवाब में फायर किया। इसमें आरोपित रोशन के पैर में गोली लगी। अन्य साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने उनकी तलाश में कांबिंग की…

पुलिस ने उनकी तलाश में कांबिंग की। लेकिन पता नहीं चला। आरोपित रोशन का अस्पताल में उपचार कराया गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रोशन से पूछताछ में फरार साथियों के नाम हबीब, हनीफ, काले सामने आए हैं। आरोपितों ने ही पिछले दिनों गोवंशी की हत्या कर अवशेष जहांगीरपुर में फेंक दिये थे। आरोपितों से जो कार बरामद हुई है, इसी से मीट सप्लाई करते थे।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000