यातायात पुलिसकर्मी को कार को रुकने का इशारा करना पड़ा भारी; पहले मारी टक्‍कर, फिर बोनट पर बैठाकर 1 किलोमीटर तक दौड़ाई कार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में नंदग्राम कट के पास शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान यातायात पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार से आ रही एक कार को रुकने का इशारा करना भारी पड़ गया। चालक ने कार रोकने की बजाए उसे और तेज कर दिया और पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर लगने के दौरान पुलिसकर्मी कार के बोनट पर गिर गए। लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और करीब एक किमी तक पुलिसकर्मी को बोनट पर बैठाकर कार को दौड़ाता रहा।

इस दौरान कार चालक ने रास्ते में एक बाइक और कार को भी टक्कर मारी। इसके बाद कॉन्स्टेबल के सड़क पर गिरने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी के पैर और कमर में चोट आई है। इस मामले में कॉन्स्टेबल योगेंद्र ने नंदग्राम थाने में कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।

यातायात पुलिसकर्मी योगेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे वह हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नए बस अड्डे की ओर एक कार तेजी और लापरवाही से चलाते हुए नजर आई। उन्होंने कार चालक को कार रोकने का इशारा किया। मगर चालक ने कार नहीं रोकी और योगेंद्र को टक्कर मार दी।

कार से टक्कर लगने से बचने के क्रम में योगेंद्र कार के बोनट पर गिर गए। इसके बाद भी आरोपी चालक कार को चलाता रहा और करीब एक किलोमीटर तक कार दौड़ाई। इस दौरान रास्ते में एक बाइक चालक ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उसे भी टक्कर मार दी और फिर आगे जाकर एक कार को भी टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मी योगेंद्र बोनट से गिर गए। इस पर आरोपी कार चालक तेजी से कार चलाते हुए भाग निकला।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस देख रही है कि वहां कोई सीसीटीवी की फुटेज मिल जाए तो आरोपी कार चालक को तलाश करने में आसानी होगी। फिलहाल पुलिसकर्मी का इलाज कराया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000