पांच हत्याओं का आरोपी सलमान मुठभेड़ में हुआ घायल, पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक ही परिवार की पांच लोगों की नृशंस हत्या के मामले में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी सलमान ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाये पैर में गोली लगने से सलमान घायल हो गया। इस मामले में मुख्य आरोपी नईम को पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। नईम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नईम 9 जनवरी की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर नईम फरार हो गया था।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 9 जनवरी को थाना लिसाडी गेट क्षेत्र अन्तर्गत पांच लोगो की नृशंस हत्या हुई थी। जिसके समबन्ध में थाना लिसाडी गेट पर मु0अ0स0 23/2025 धारा 103(1)बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त सलमान पुत्र मंसूर मालेगांव महाराष्ट्र वांछित चल रहा था, जिसपर पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगाई गई थी। आप मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना लिसाडी गेट में पांच लोगो की हत्या करने वाला 50 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त सलमान जो रात्रि में पुलिस मुठभेड के दौरान भागने में सफल हो गया था, वह निर्माणाधीन मेरठ रिंग रोड के किनारे ग्राम नरहाडा की सीमा में छिपा हुआ है।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विष्णु कुमार थाना लोहियानगर और स्वाट टीम प्रभारी राजेन्द्र नागर पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे । पुलिस टीम ने अभियुक्त को घेरकर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा। अभियुक्त ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त दाये पैर मैं गोली लगने से घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस,एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000