दिल्ली के गाजीपुर में लिव इन पार्टनर शिल्पा की हत्या करने वाले अमित तक कैसे पहुंची पुलिस

दिल्ली। दिल्ली 26 जनवरी को हाई अलर्ट पर थी। इस दौरान गाजीपुर इलाके में एक लड़की की सूटकेट में बंद जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। 22 साल की शिल्पा पांडे को उसके ही लिव-इन पार्टनर अमित तिवारी ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि शिल्पा का लिव-इन पार्टनर कोई और नहीं बल्कि उसका ही कजिन था। अमित अपने दोस्त और कैब ड्राइवर अनुज के साथ मिलकर शिल्पा की लाश को ठिकाने लगाने के बाद वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित तिवारी और उसके दोस्त अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है। सवाल यह है कि इतनी सफाई से शिल्पा की लाश को ठिकाने लगाने वाले अमित तक आखिर पुलिस पहुंची कैसे।

शिल्पा के आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस…

गाजीपुर के डीसीपी अभिषेक के मुताबिक, उनको रविवार सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर खबर मिली कि गाजीपुर इलाके में एक महिला की जली हुई लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पता चला कि लाश सूटकेश के भीतर बंद है, जो कि पूरी तरह से जल चुकी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू की। लाश इस कदर जल चुकी थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था।

CCTV में दिखी संदिग्ध ह्युंडई वर्ना कार…

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी तक पहुंचने के लिए गाजीपुर थाने की पुलिस के साथ ही स्पेशल स्टाफ और एटीएस को भी लगा दिया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सभी cctv खंगाल डाले। करीब 20 से 25 गाड़ियों की मूवमेंट की जांच की गई। वहां से गुजरने वाली हर एक गाड़ी के मालिकों से पूछताछ की गई। तब जाकर एक यूपी नंबर ह्युंडई वर्ना गाड़ी संदिग्ध मिली। यह वही कार थी जिससे लाश को ठिकाने लगाया गया था।

पुलिस ने अमित तिवारी को कैसे धर दबोचा…

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से शिल्पा की लाश को ले जाने वाली कार का नंबर देखकर आरोपी को पकड़ा। जब पुलिस ने उस कार का पता चलाने की कोशिश की तो पता चला कि वह संदिग्ध कार लोनी में एक शख्स के नाम रजिस्टर्ड थी। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने इस कार को अमित तिवारी नाम के शख्स को बेच दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित को धर दबोचा।

अमित ने कैसे और क्यों की शिल्पा की हत्या…

22 साल की शिल्पा अपने ही कजिन भाई अमित तिवारी के साथ लिव इन रिलेशन में थी। वह लिव इन पार्टनर अमित पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। अमित उससे छुटकारा पाना चाहता था। उसने शराब के नशे में  25 जनवरी को अमित ने शिल्पा का गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद अमित ने अनुज के साथ मिलकर शव को सूटकेस में पैक किया और कार से गाजीपुर ले गया। शव की पहचान छिपाने के लिए उसने 1 लीटर डीजल डालकर 26 जनवरी को सूटकेश में आग लगा दी, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर देखकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी शिल्पा की लाश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं पर ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की चेकिंग की वजह से वो ऐसा नहीं कर सका और पकड़ा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000