प्रतापगढ़ में स्कूल जा रही शिक्षिका को जलाने वाले आरोपी विकास यादव की भी हुई मौत

प्रतापगढ़। एक निजी स्कूल की शिक्षिका नीलू यादव (22) की हत्या के आरोपी विकास यादव की भी मौत हो गई। यह घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार सुबह नीलू अपनी चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही थी। रास्ते में उसके मामा के बेटे विकास यादव से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान कहासुनी होने पर विकास ने अपने साथ लाए पेट्रोल से नीलू को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी नीलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास भी बुरी तरह जल गया। पहले उसे सीएचसी कोहंडौर और फिर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

सुसाइड नोट से खुलासा…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास की जेब से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि वह खुद भी मरने की नीयत से आया था। उसने लिखा था— “जो मन-मस्तिष्क में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। अब नीलू के साथ दुनिया छोड़ने जा रहा हूं।” हालांकि, घटना की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन सुसाइड नोट एक उलझे हुए प्रेम संबंध की ओर इशारा कर रहा है।

शादीशुदा था आरोपी…

सुसाइड नोट में विकास ने यह भी लिखा कि उसके घरवाले और दोस्त उसे माफ कर दें। उसने बताया कि वह आठ साल से नीलू को अपनी जिंदगी मान चुका था और नीलू ने उससे शादी न करने का वादा किया था। विकास के मुताबिक, नीलू के कहने पर ही उसने 17 नवंबर 2024 को शादी की थी, लेकिन वह अपनी पत्नी को छोड़कर नीलू के साथ जीवन बिताने के लिए तैयार था।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया…

चंदौका के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल पटेल ने बताया कि विकास चंडीगढ़ में अपने पिता के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, नीलू अपने ननिहाल चंदौका में रहती थी और पिछले छह साल से एक स्कूल में पढ़ा रही थी। विकास भी एक साल पहले तक उसी स्कूल में शिक्षक था, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। परिवारवालों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। जब नीलू की शादी की बात शुरू हुई, तो वह करीब छह महीने पहले अपने ननिहाल से घर लौट आई थी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000