थार कार से स्टंट कर दहशत फैलाने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ में स्टंटबाज़ी कर आम जनमानस के लिए खतरा बने दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी महिंद्रा थार से भीड़भाड़ वाले इलाके और ऐतिहासिक घंटाघर वाले रोड पर स्टंट कर रहे थे। दोनों के बारे में पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद से पुलिस एक्टिव हो गई थी।
इसी बीच सोमवार को भी पुलिस को स्टंट करने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके पर पहुंचकर फैजान अली खान व हैदर अब्बास को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने महिंद्रा थार को जब्त कर सीज कर दिया है।
ठकुरगंज थाने का है मामला…
पुलिस ने बताया कि फैजान अली खान और हैदर अब्बास थाना ठकुरगंज के अंतर्गत घंटाघर पर थार से स्टंट कर रहे थे। स्टंट करके दोनों लोगों को परेशान भी कर रहे थे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा थार को जब्त कर लिया गया है। दोनों इससे पहले भी कई बार स्टंट करके दहशत फैला चुके थे। दोनों के बारे में पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। फिलहाल दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।