पिकअप ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा हुई मौत, कल होनी थी सगाई 

गाजीपुर। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर हुए हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं बहन भी गंभीर रूप से घायल है। मारे गए युवकों में से एक रजनीश की अगले ही दिन सगाई होनी थी। दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर-बंतरा मोड़ के पास हुई। दोनों युवक और उनकी बहन बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के रामपुर बंतरा मोड़ के पास हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान बाइक सवार 3 में से 2 की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल है।

पिकअप चालक हुआ फरार… 

वहीं, घटना को अंजाम देने वाला पिकअप वाहन वहीं पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान रजनीश और तेज बहादुर पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। महिला साधना गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज किया जा रहा है। रजनीश के पिता महेंद्र ने बताया कि कल रजनीश की सगाई होनी थी।

बहन को बाइक से लेकर आ रहे थे… 

सगाई में शामिल होने के लिए रजनीश अपने चचेरे भाई तेज बहादुर के साथ जौनपुर के पतरहि नेवादा गांव गया हुआ था। वहां से अपनी बहन साधना को लेकर वापस रामपुर बंतरा वापस आ रहा था। अपने गांव के मोड़ के पास पिकअप वाहन की चपेट में आ गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000