हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की सड़क हादसे में मौत, 19 घंटे पहले पुलिस ने फ्रीज की थी दो करोड़ की संपत्ति

बाड़मेर। पुलिस की तस्कर की दो करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई के 19 घंटे बाद उत्तरप्रदेश के कानपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार उत्तरप्रदेश पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के गालाबेरी निवासी हिस्ट्रीशीटर विरधाराम पुत्र भैराराम कार में सवार होकर साथी चूनाराम पुत्र दुर्गाराम व विरेंद्र गोदारा के साथ बिहार के गया जा रहा था। बीच रास्ते में उत्तरप्रदेश के पास हाइवे पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे कार घुस गई। हादसे में विरधाराम की मौके पर मौत हो गई।
चूनाराम व विरेंद्र गोदारा गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों का कानपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक विरधाराम के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार थाने में खड़ी करवाई है। गालाबेरी सरपंच अचलाराम ने बताया कि विरधाराम धार्मिक अनुष्ठान के लिए गया जा रहा था, बीच रास्ते में दुर्घटना हुई है।

एसयूवी छोड़ कार में रवाना हुआ था विरधाराम…

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत सोमवार को फ्रीज की थी। दो करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई के समय घर पर ही मौजूद था ।पुलिस के साथ नजर आया। कार्रवाई के बाद विरधाराम दोस्तों के साथ सोमवार करीब दो बजे घर से रवाना हुआ था। यहां से लग्जरी फॉच्र्यूनर लेकर निकला था। जयपुर में मित्र की स्वीफ्ट कार ली और फॉच्र्यूनर वहीं पर छोड़ दी । बताया जा रहा है कि उसने छोटी कार है, ट्रैफिक में परेशानी नहीं होगी इस कारण लग्जरी गाड़ी को छोड़ दिया।

विरधाराम पर दस मुकदमे, छह साल फरारी के बाद पकड़ा गया…

विरधाराम के खिलाफ विभिन्न थानों में तस्करी समेत अन्य 10 प्रकरण दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पहला तस्करी का मामला वर्ष-2012 में दर्ज हुआ था। छह साल तक फरारी काटने के बाद डेढ़ साल पहले पुलिस ने अगस्त 2023 में गिरफ्तार किया। न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से छूट गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। तीन माह पहले गालाबेरी में नवनिर्मित घर का गृह प्रवेश भी करवाया, जो मकान पुलिस ने फ्रीज किया है।

पत्नी के नाम कंपनी, एक बेटी और दो बेटे…

विरधाराम की पत्नी के नाम से वी.आर. सियोल कंस्ट्रक्शन कंपनी है। बसों का कारोबार है। वहीं मृतक के एक बेटी सात साल की, बड़ा बेटा पांच साल व छोटा तीन साल का है। इसके अलावा परिवार में बुजुर्ग माता-पिता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000