छत्तीसगढ़ शराब के नशे में पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट By Khulasa India News Desk Last updated Feb 11, 2025 199 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां शराब के नशे में एक पति ने अपने ही पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलते ही बाँसकोट पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये पूरा मामला बसकोट चौकी के अंतर्गत ग्राम मरंगपुरी का है। केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि आरोपी गुरुप्रसाद नेताम शराब पीने का आदि था। बीती रात भी वह शराब के नशे में था, जहां उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने आवेश में आकर पास में रखी कुल्हाड़ी से मार कर अपनी पत्नी पूर्णिमा की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। बाँसकोट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराध 199 Share