दबंगई दिखाकर मांगता था रूपये, गुस्से में आकर तीन नाबालिगों ने चाकू से कर दी हत्या

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी में तीन नाबालिगों ने बीच गली चाकू से गोदकर एक नाबालिग की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अफनान (16) के रूप में हुई। नाबालिग के पेट, कमर, गले, चेहरे पर चाकू के 12 से अधिक घाव के निशान मिले हैं।

पुलिस ने दो नाबालिगों को किया गिरफ्तार…

सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है।

रेत व बदरपुर से ढका हुआ था चेहरा…

पुलिस ने बताया कि रविवार रात 9:45 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतमपुरी की गली नंबर-7 में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसका चेहरा रेत व बदरपुर से ढका हुआ था। पास में ही एक मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है।

फैक्ट्री में कार्ड बनाने का काम करता था नाबालिग…

पुलिस के अनुसार, शव के पास से मोबाइल व अन्य दस्तावेज मिले, जिससे उसकी पहचान की गई। अफनान के परिवार में पिता बाबर खान, मां, दो बहनें व दो भाई हैं। वह गौतमपुरी में अपने परिवार के साथ किराये पर रहता था। कार्ड बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। उसकी बड़ी बहन हिना की शादी पुरानी दिल्ली में हुई है।

तीन नाबालिगों ने घेर कर दिया वारदात को अंजाम…

बताया गया कि रविवार को हिना अपने मायके आई हुई थी। परिवार ने बताया कि देर शाम साढ़े सात बजे अफनान अपनी बहन हिना को पुरानी दिल्ली जाने के लिए ब्रह्मपुरी रोड पर ऑटो करवाने के लिए गया था। वहां से वह अकेला वापस लौट रहा था। जब वह गली नंबर सात में पहुंचा। तभी उसे तीन लोगों ने घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर सोमवार को उन्हें पकड़ लिया, दोनों नाबालिग हैं। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया कि जान गंवाने वाला नाबालिग दबंगई दिखाकर उनसे जबरन रुपये मांगता था। न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था। कई बार उन्होंने उसे रुपये भी दिए। लेकिन उसने रुपये मांगने बंद नहीं किए। परेशान होकर उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000