नेवी से रिटायर पिता ने 9 साल की बच्ची की चाकू मारकर की हत्या, छुड़ाने आई पत्नी और मां पर भी हथौड़े से किया वार

हरियाणा के रेवाड़ी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। नेवी से रिटायर एक व्यक्ति ने अपनी 9 वर्षीय बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, उसे छुड़ाने आई अपनी पत्नी और मां पर भी हथौड़े से वार कर दिए। पत्नी और मां अस्पताल में भर्ती हैं। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में काबू किया गया। हत्या की वजह घरेलू झगड़ा बताई जा रही है। दोनों घायल महिलाएं आईसीयू में भर्ती है, इसलिए उनके बयान नहीं हो सके हैं।

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी, करीब 6 साल से रेवाड़ी में है…

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी संदीप राजस्थान का रहने वाला है और कई साल से रेवाड़ी की मयूर विहार कॉलोनी में रह रहा है। आरोप है कि संदीप गुस्सैल है। इस वजह से उसका अपने परिवार और पड़ोसियों से भी अक्सर झगड़ा रहता है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में भी उस पर कोई केस दर्ज है।

बच्ची को अस्पताल ले गए पड़ोसी… 

जांच अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे इनका परिवार में कोई झगड़ा होने की बात सामने आई है। इसमें 9 वर्षीय रवनिता की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मां और पत्नी पर भी बरसाए हथौड़े… 

पड़ोसियों के अनुसार, संदीप अक्सर परिवार से लड़ता रहता था। मंगलवार रात को झगड़े के दौरान चाकू से 9 वर्षीय बेटी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची केा बचाने आई उसकी दादी पर भी आरोपी ने रहम नहीं खाया। आरोपी संदीप ने अपनी मां प्रेम देवी के सिर पर भी हथौड़े से वार कर दिया। पत्नी कुसुम लता को भी घायल कर दिया और फरार हो गया। पड़ोसियों ने ही घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000