दहेज में बुलेट न मिलने पर नवविवाहिता की हत्या; शव को चबूतरे पर रखकर ससुराल वाले फरार, आरोपी पति गिरफ्तार

पूर्णिया में दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एक साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। युवती की हत्या के बाद ससुराल वाले घर के चबूतरे पर लाश रखकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से FSL की टीम ने कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान भवानीपुर के तुलसी विशनपुर निवासी मुन्नी कुमारी (21) के रूप में हुई है। इधर युवती की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

एक सप्ताह पहले जान से मारने की भी दी थी धमकी…

मृतका की मां प्रमिला देवी ने बताया कि एक साल पहले ही उन्होंने अपनी बेटी मुत्री की शादी डुमरिया निवासी सदरी राम के बेटे मुन्ना राम से की थी। शादी के बाद से ही दामाद मुन्ना राम, ससुर सदरी राम, गोतनी सोनी देवी के साथ ही सास संजो देवी के द्वारा बुलेट बाइक को लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उन लोगों ने सप्ताह भर पहले बेटी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। दोपहर में ग्रामीणों ने सूचना दी कि मेरी बेटी के ससुराल वालों ने मारपीट के बाद उसकी गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराल वाले बेटी के शव को घर के चबूतरे पर रखकर फरार हो गए हैं।

शव को चबूतरे पर रख फरार हुए परिजन…

वहीं इसकी जानकारी मिलते ही वो आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे। यहां बेटी के शव को चबूतरे पर रखा देख मीरगंज थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी की गोतनी सोनी देवी ने अपने मायके कटिहार जिला के पोठिया के भंगहा गांव से ललन राम, मोहन राम, रवि राम, हबरी देवी, सुखो देवी, बाल्मीकि राम को बुलाकर दामाद मुत्रा राम, ससुर सदरी राम व संजो देवी के साथ मिलकर बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची मीरगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मृतका की मां प्रमिला देवी ने दहेज प्रताड़ना और हत्या को लेकर मृतका के पति, ससुर, गोतनी समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जबकि नवविवाहिता की हत्या मुख्य आरोपी मृतका के पति मुन्ना राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000