हेडमास्टर की अपराधियों ने बम मारकर कर दी हत्या, स्कूल से मिड डे मिल का सामान लेने जा रहे थे बाजार

मिड डे मिल का सामान लेने बाजार जा रहे हेडमास्टर को अपराधियों ने बम से उड़ा दिया है। मामला झारखंड का है। बताया जा रहा है कि देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के पिपरासोल में गुरुवार को अपराधियों ने महुआडाबर मध्य विद्यालय मधुपुर के प्रधानाध्यापक की बम से मारकर हत्या कर दी।  मृतक झारखंड स्टेट प्राइमरी शिक्षक संघ दुमका के प्रमंडलीय उप महासचिव भी थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गया।

मिली जानकारी अनुसार प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास मिड डे मिल लाने के लिए अपनी स्कूटी से भेड़वा नवाडीह की ओर जा रहे थे। स्कूल से  100 मीटर दूरी पर पहले से घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने हेडमास्टर पर अचानक बम से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने हेडमास्टर के ऊपर लगातार  दो बम फेंका। इस घटना में मौके पर ही हेडमास्टर की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हेडमास्टर का चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। बम का धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाका दहल उठा। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एक्ठ्ठा हो गई। आनन- फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज त्रिलोचन तामसोई घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000