अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी

अमेठी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडा फोड़ करते हुए आधा दर्जन अवैध शस्त्र एवं आधा दर्जन से अधिक अर्ध निर्मित अवैध शस्त्र,कारतूस सहित निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।मोहन पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।

चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया गया…

पुलिस अधिक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार को मोहनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के उसरी से फूला मार्ग पर बाग में बनी कोठरी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़ किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करते हुए चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पूछने पर अभियुक्तों की पहचान राघवेन्द्र सिंह पुत्र अमित कुमार सिंह निवासी रायपुर टोड़ी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली, महेश कुमार पुत्र मनीराम निवासी सुब्बा का पुरवा मजरे मधूपुर उमरबल थाना जगदीशपुर, पंकज कुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम कनपुरिया मजरे मधूपुर थाना जगदीशपुर, अंकित उर्फ संतोष पुत्र जयलाल निवासी खानापुर चपरा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई।

बरामद हुआ ये सामान…

मौके से गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के कब्जे से तीन निर्मित व 3 अर्धनिर्मित तमंचे बरामद हुए। साथ ही सात निर्मित बैरल, 2 जिंदा कारतूस, 1 ब्लोअर, 1 छोटा सिलेंडर, एक ड्रिल मशीन, हथौड़ा, कटर, आरी, 6 आरी ब्लेड, लोहे का रेगमाल, ​​पेचकस, बेंच वाइस रॉड, 33 स्प्रिंग, लोहे के तार का बंडल, पंच, स्क्रू, छेनी आदि भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

पुलिस को अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग मिलकर देशी तमंचा व अद्धी बनाने व बेचने का काम करते है । अवैध शस्त्र बनाने के बाद यही बाग में झाड़ियों में गड्डा खोदकर दबा देते है। मौका पाकर बेच देते है । बरामदगी के आधार पर चारो अभियुक्तों को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000