महाकुंभ मेला प्रयागराज के कई पंडालों में अचानक लगी आग, सेक्टर 18 और 19 के बीच हुआ शॉर्ट सर्किट

प्रयागराज। महाकुम्भ मेला प्रयागराज में एक बार फिर आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक महाकुंभ सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडालों में अचानक आग लग गई है। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने तंबू में लगी थी। फिलहाल के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक महाकुंभ मेले में सेक्टर 19 के मोरी मार्ग पर आग लगाने के सूचना आई। इसके बाद 10 मिनट में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। भीड़ को मौके से हटाया गया। हालांकि तब तक अयोध्या धाम का लवकुश आश्रम जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग शाम 5.45 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। वहीं डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

महाकुंभ में कई बार लग चुकी है आग…

प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद 7वें दिन ही सेक्टर 19 में भीषण आग लगी थी। इस दौरान कई टेंट आग में जल गए और सिलेंडर भी फटने की आवाज दूर तक सुनी गई थी। बता दें दो दिन पहले यानी 13 फरवरी को भी महाकुंभ मेला क्षेत्र के दो अलग-अलग जोन में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। इससे पहले 9 फरवरी को सेक्टर 9 के कल्पवासी टेंट में सिलेंडर लीक होने से भी आग लग चुकी है। ताजा आग की घटना को लेकर महाकुंभ मेला प्रशासन समेत अन्य टीम मौके पर जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000