पुलिस की वर्दी में रील बनाने वाली युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोली- फालोअर्स बढ़ाने के लिए पहनी खाकी

लखनऊ। पुलिस की वर्दी में रील बनाना युवती को भारी पड़ा गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवती पुलिस की वर्दी पहन कर रील बनाती थी। सरोजनी नगर थाने के दारोगा अंकित कुमार बालियान ने बताया, 13 फरवरी की शाम करीब 6:45 बजे अपने हमराही सिपाहियों के साथ एयरपोर्ट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी लखनऊ एयरपोर्ट के लक्ष्मण चौक से कुछ दूरी पर एक युवती पुलिस की वर्दी पहने और पीठ पर एक पिट्ठू बैग लिए खड़ी हुई नजर आई। संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। पोस्टिंग का थाना पूछा गया, तो वह कुछ नहीं बता सकी. बल्कि चुप रही और सकपका गई।

रील बनाने के लिए पहनी पुलिस की वर्दी…

दारोगा अंकित ने बताया, पुलिस ने दोबारा उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि उसने केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनी है। इस पर महिला सिपाहियों ने तलाशी लेते हुए पूछताछ की तो युवती ने अपना नाम अंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना अंतर्गत बनकटा बुजुर्ग गांव की रहने वाली नीतू चौहान बताया।

बैग में मिली पुलिस की पूरी वर्दी…

पुलिस ने उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा शोल्डर बैज, खाकी जैकेट, खाकी पैंट, खाकी मोजे, काले रंग के जूते के अलावा दो स्टार, डोरी लगी शीटी और कवर में एक पासपोर्ट साइज यूपी पुलिस की वर्दी में फोटो लगा मिला। बैग की तलाशी ली तो उसमें लाल रंग की यूपी पुलिस की चमड़े की बेल्ट, खाकी रंग का पिस्टल होलेस्टर, पीली धातु के ताज लगी यूपी पुलिस लिखी बेरट कैप मिली।

एक एक जोड़ी गर्मी की वर्दी भी बरामद…

बैग में एक जोड़ी गर्मी की वर्दी भी थी, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का मोनोग्राम लगा था। साथ ही नेम प्लेट और अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुलिस में नहीं है। उसने शौक के लिए पुलिस की वर्दी पहनी है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में दारोगा अंकित बालियान ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000