राजस्थान जिम में 270 किलो वजन उठाते वक्त टूटी गर्दन की हड्डी, 17 साल की पावरलिफ्टर की मौत, सामने आया खौफनाक वीडियो By Pratibha Rajdar Last updated Feb 19, 2025 537 राजस्थान के बीकानेर में 17 वर्षीय पावरलिफ्टर याष्टिका आचार्य की जिम में मौत हो गई। याष्टिका आचार्य 270 किलो वजन उठा रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और रॉड उनकी गर्दन पर गिर गई जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई। जिम करना कोई हंसी मजाक का खेल नहीं, जरा सी लापरवाही आपके लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन सकती है। राजस्थान के बीकानेर से आया एक वीडियो आपको हिलाकर रख देगा, जहां जिम में वजन उठाते वक्त एक 17 साल की पावरलिफ्टर की मौत हो गई270 किलो वजन उठाते वक्त बिगड़ा संतुलन। पावरलिफ्टर याष्टिका आचार्य पूरी सावधानी के साथ 270 किलो वजन उठाने का प्रयास रही थीं, तभी आचार्य का संतुलन बिगड़ गया और रॉड के साथ वह जमीन पर जा गिरी। जमीन पर गिरते वक्त रॉड उनकी गर्दन पर गिर गई जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई और चंद सेंकेंड में उनकी जान चली गई। समाचार 537 Share