शराब पीने से रोकने पर बवाल; दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग

आगरा मे थाना मलपुरा के गांव धनौली में रास्ते के किनारे शराब पीने से रोकने पर बवाल हो गया। दो समुदाय के दो दर्जन से अधिक लोग भिड़ गए। उन्होंने जमकर पथराव किया और हवाई फायरिंग भी की गई। इससे ग्रामीणों में अफरा–तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग नगला लेखराज की ओर सड़क किनारे शराब पी रहे थे।

इसका हिंदू युवकों ने विरोध किया। वे आपस में एक–दूसरे से गाली–गलौज करने लगे। उन्होंने कुछ ही देर में ईंट–पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे अफरा–तफरी मच गई। आरोप है कि हिंदू पक्ष के युवकों ने तमंचे से चार राउंड हवाई फायर कर दिए। इससे अफरा–तफरी मच गई। दहशत में आए लोग चीख–पुकार मचाते हुए घरों में छिप गए। उन्होंने मकानों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस को देख हमलावर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक घायल समेत दोनों पक्ष से तीन लोगों को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले आई। मामले में दरोगा विवेक चंद की ओर से दोनों पक्ष के विरुद्ध बलवा, पथराव और फायरिंग में तहरीर दी गई है। मुस्लिम पक्ष से धौलपुर के सरमथुरा भूमिया मठ के पास नूरखान की घेर निवासी फ़जलुद्दीन, बुलाकी खां के घेर निवासी आमिर, धनौली के हमीद खां, राजेश खां, अतुल परमार और दूसरे पक्ष से नगला लेखराज निवासी गौरव पुंडीर, अजय, नगला नंदा निवासी सौरभ के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000