भीषण सड़क हादसा; महाकुंभ से लौट रहे पति-पत्नी, बेटा समेत 6 लोगों की हुई मौत

बिहार के भोजपुर जिले के आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसका एक पहिया 20 फीट दूर जा गिरा। कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव अंदर फंसे रह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मृतकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

महाकुंभ स्नान से लौट रहा था परिवार…

मृतक परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था और प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, सभी लोग गुरुवार को पटना से प्रयागराज गए थे और शुक्रवार सुबह लौटते समय कार चालक को झपकी लगने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पति-पत्नी, बेटा-बेटी समेत 6 की मौत…

मृतकों की पहचान हो गई है. मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. पटना के जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्व. विशुन देव प्रसाद के 62 वर्षीय बेटे संजय कुमार, 58 वर्षीय पत्नी करुणा देवी, 25 वर्षीय बेटे लाल बाबू सिंह उनकी भतीजी और कौशलेंद्र कुमार की बेटी प्रियम कुमारी शामिल हैं। साथ ही पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की 28 वर्षीय बेटी आशा किरण, चंद्रभूषण प्रसाद की 25 वर्षीय बेटी जूही रानी शामिल हैं।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया…

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000