एक्सीडेंट में घायल हुए थे 2 भाई, घर में मिले उनकी पत्नियों और बेटी के शव, मर्डर मिस्ट्री में कितने झोल

कोलकाता की एक फैमिली के तीन सदस्य जिनमें दो महिलाएं और एक लड़की अपने घर में मृत पाई गए, वहीं उसी फैमिली के तीन अन्य सदस्य एक हादसे के शिकार हो गए। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक परिवार की तीन महिलाओं की कथित हत्या और एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्यों की एक साथ दुर्घटना के संदिग्ध मामले से पुलिस हैरान है। मामले की जांच जारी है।

संदिग्ध मौत नहीं हत्या…

19 फरवरी, 2025 को कोलकाता स्थित तंगरा थाना इलाके में एक परिवार के 3 सदस्य मृत पाए गए और 3 अन्य घायल हो गए। इस अजीबोगरीब घटना से बाकी परिजन और पुलिस दोनों हैरान हैं। कोलकाता पुलिस ने कड़ी दर कड़ी चीजों को जोड़ते हुए पुष्टि की है कि दो महिलाओं और एक लड़की की हत्या कर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार टेनरी चलाता था और काफी समय से पैसों की तंगी झेल रहा था।

कोलकाता मर्डर मिस्ट्री…

जिन तीन महिला सदस्यों जो घर के अंदर मृत पाई गई थीं, उनकी कलाइयां कटी थीं। उसी दौरान अन्य परिजनों की कार बुधवार तड़के एक मेट्रो पिलर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में घायल एक शख्स ने पुलिस को अपने परिवार में हुई मौतों के बारे में बताया था। इस परिवार के दो भाई प्रणय और प्रसून डे अपनी पत्नियों सुदेशना और रोमी के साथ एक ही घर में रहते थे। प्रणय का बेटा और प्रसून की बेटी थी। वहीं मृतकों की बात करें तो सुदेशना, रोमी और प्रसून की बेटी घर में मृत पाई गई थीं।

कहानी में झोल है…

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों भाइयों के हवाले से दावा किया था कि परिवार के सदस्यों के बीच एक आत्मघाती समझौता हुआ था। जिसके बाद सभी ने नींद की गोलियों के साथ दलिया खाया। पुलिस ने इस एंगल पर भरोसा नहीं किया। पुलिस ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि वे हमें गुमराह करने की कोशिश यानी हमसे कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे थे। अभी वो अस्पताल में हैं, एक बार जब उन्हें बात करने के लिए फिट घोषित कर दिया जाएगा, तो हमारे अधिकारी उनसे दोबारा पूछताछ करेंगे। अभी हादसे का शिकार दोनों भाई आईसीयू में हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

कार में नहीं थी खराबी…

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई आधी रात को अपने घर से निकले थे और हादसा बुधवार सुबह तड़के करीब 3.15 बजे उस जगह हुआ, जो उनके घर के नजदीक थी। पुलिस की जांच में पता चला कि कार में कोई खराबी नहीं थी, जिसकी वजह से हादसे की स्थिति बनी हो। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन भी जांच रही है।

क्या भाइयों ने की हत्या…

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों महिलाओं और लड़की की हत्या की गई थी और ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि उस जघन्य अपराध के पीछे कौन था। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों पतियों ने अपनी पत्नियों और लड़की की हत्या की या फिर परिवार के बाहर के अन्य लोग हत्या में शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कहानी उस “गेस्ट हाउस कांड” की, जिसके बाद मायावती ने कभी साड़ी नहीं पहनी….     |     महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत     |     एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     चाय बेचने वाला ऊर्जा मंत्री बनकर अधिकारियों को करता था फोन, ऐसे खुली पोल चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     विवाहिता की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जलाया, बड़ी बहन को भी मारने का प्रयास     |     बरातियों से भरी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम     |     युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य     |     शादी समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या     |     एक्सीडेंट में घायल हुए थे 2 भाई, घर में मिले उनकी पत्नियों और बेटी के शव, मर्डर मिस्ट्री में कितने झोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000