दादी से लेकर भाई तक 5 लोगों की हत्या, मां लड़ रही जिंदगी-मौत की लड़ाई, क्यों दरिंदा बन गया युवक

केरल के तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक ही दिन में 5 लोगों की हत्या किए जाने की दर्दनाक खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अफान ने सोमवार को 6 लोगों पर क्रूरता से हमला किया था। जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अफान नशे की हालत में था और उसने अपनी दादी, चाचा-चाची, छोटे भाई और अपनी 19 साल की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की ओर से की गई हत्याएं ‘क्रूर’ थीं और उसके नशीले पदार्थों के सेवन के सबूत भी मिले हैं।

खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म…

इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद अफान खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस अधिकारी से कहा, ‘मैंने 6 लोगों को मार दिया और खुद भी जहर खा लिया है।’ आरोपी ने दावा किया कि उसने चूहे मारने की दवा पी ली है। पहले तो पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां 5  शव पड़े मिले और उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। मृतकों में अफान की दादी सलमा बीवी (88), उसका छोटा भाई अफसान (13), उसकी गर्लफ्रेंड फरसाना (19), उसके चाचा लतीफ और लतीफ की पत्नी शाहिदा शामिल हैं। वहीं, अफान की मां शमी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

अफान ने क्यों की गर्लफ्रेंड की हत्या…

अफान ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की जान डर और लगाव की भावना के कारण ली। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने कहा कि ‘अगर मैं मर गया तो मेरी प्रेमिका अकेली रह जाएगी।’ इससे पता चलता है कि वह प्रेमिका को अपने पीछे छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। अफान और फरसाना की प्रेम कहानी वेंजारामूडू में उनके स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी। फरसाना, उस इलाके के एक कॉलेज की होनहार पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा थी और अपने एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए जानी जाती थी। जिस दिन उसकी मौत हुई, उस दिन अपने परिवार से कह कर गई थी कि वह ट्यूशन के लिए जा रही है। लेकिन, उसके परिवार को क्या पता था अब वह कभी वापस नहीं आएगी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3:30 बजे अफान उसे उसके घर से ले गया और अपने घर की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में ले गया, जहां उसने फरसाना की बेरहमी से हत्या कर दी।

अलग-अलग जगहों पर हत्या को दिया अंजाम…

जांच के दौरान पता चला कि अफान ने 3 अलग-अलग घरों में हत्याओं को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल से एक घर से दूसरे घर गया। हत्या करने के लिए अफान सबसे पहले अपने घर पेरुमाला से करीब 14 किलोमीटर दूर कल्लरा-पंगोडे पहुंचा। जहां उसने दोपहर 3 बजे के करीब अपनी दादी सलमाबीबी की हत्या की। दादी की हत्या के बाद वो 16 किलोमीटर दूर चुल्लालम पहुंचा। जहां उसने अपने पिता के भाई लतीफ और लतीफ की पत्नी शाहिदा की हत्या की। इसके बाद वो वापस पेरुमाला लौटा, जहां उसने अपनी प्रेमिका फरसाना और भाई अफसान की हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शक है कि अफान ड्रग्स का आदी था और उसने नशे की हालत में इन हत्याओं को अंजाम दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह किसी अपराधी गैंग या नशे के कारोबारियों से तो नहीं जुड़ा था। पुलिस आर्थिक तंगी से लेकर लव एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अफान को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है क्योंकि उसने जहर खा लिया था और फिलहाल तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

पड़ोसियों ने किया बड़ा दावा

इस हत्याकांड के बाद से अफान के परिवार और आसपास के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उसने ऐसा किया। अफान के घर के पास चाय की दुकान चलाने वाली एक महिला ने कहा कि वह अपने छोटे भाई से बहुत प्यार करता था और उसकी देखभाल करता था। मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने ऐसा किया। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का यह भी कहना है कि अफान एक अच्छा लड़का है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000