गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्‍ता, स्‍टेशन मास्‍टर की 30 फीट गहरे खाई में कार गिरने से मौत…

ग्रेटर नोएडा। गूगल मैप ने एक बार फ‍िर से मौत का रास्‍ता दिखाया है। ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप के सहारे जा रहे स्‍टेशन मास्‍टर की कार गहरे खाई में जा गिरी। हादसे में स्‍टेशन मास्‍टर की मौत हो गई।शादी समारोह में जाते समय स्‍टेशन मास्‍टर हादसे का शिकार हो गए।

जानें कैसे हुआ हादसा…

दरसअल यह पूरा मामला बीटा टू थाना क्षेत्र के पी 3 सेक्टर के पास का है।जहां पर दिल्ली के मंडावली के रहने वाले स्टेशन मास्टर भारत भाटी एक शादी समारोह में कार से जा रहे थे।

भारत भाटी ने गूगल मैप लगा रखा था। जब वह केंद्रीय विहार-2 सोसायटी के सामने से तेज रफ्तार से अपनी कार लेकर निकले तो थोड़ा आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और नाला आ गया। इसी दौरान अचानक से उनकी कार लगभग 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

आईकार्ड से हुई स्‍टेशन मास्‍टर की पहचान…

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।चौकी इंचार्ज ने अपने सिपाहियों के साथ मिलकर कार सवार को किसी तरह बाहर निकाला और अस्‍पताल पहुंचाया। जहां चिकित्‍सकों ने कार सवार स्टेशन मास्टर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्‍टेशन मास्‍टर के पास मिले आई कार्ड से पहचान की और हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी।

आए दिन यहां होते हैं, हादसे…

शुरुआती जांच में पाया गया कि सड़क किनारे सुरक्षा उपायों की कमी के चलते यह हादसा हुआ। अगर उस जगह पर ग्रिल या रेलिंग होती तो शायद कार सवार स्टेशन मास्टर भारत भाटी की जान बच सकती थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि स्टेशन मास्टर की वर्तमान तैनाती कहा थी।

स्‍थानीय लोगों का कहना है क‍ि यह जगह ऐसी है कि यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। रास्ता अचानक से आगे जाकर बंद हो जाता है और सीधा नाले में खुलता है।इसकी वजह से वाहन चालक को पता नहीं चलता। प्राधिकरण की तरफ से यहां पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। वहीं हादसे के बाद नोएडा पुलिस ने नाले के आगे बैरिकेडिंग लगा दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000