पंजाब से लौटे बेटे ने मां की चाकू गोदकर की निर्मम हत्या, खुद दी पुलिस को सूचना

कुशीनगर। जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां बेटे ने अपनी मां की ही बेरहमी से जमीन विवाद में कत्ल कर दिया. इसके बाद खुद फोन कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार की शाम को बृजभूषण दूबे (48) ने अपनी 65 वर्षीय मां इसरावती देवी की चाकू से हत्या कर दी. बृजभूषण पिछले 25 वर्षों से पंजाब में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था. पंजाब से गुरुवार को घर पहुंचते ही अपनी मां की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

सीओ कसया कुन्दन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई थी. अभी तक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण संपत्ति विवाद था. बृजभूषण अपनी मां से सड़क किनारे की जमीन मांग रहा था. इस जमीन को बेचना चाहता था लेकिन मां इस बात से सहमत नहीं थीं. इसी बात पर नाराज होकर बृजभूषण ने मां की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही दूसरे के मोबाइल से पुलिस को 112 पर सूचना दी।

बृजभूषण परिवार का बड़ा बेटा है. उसके पिता सुरेंद्र दूबे की 2020 में कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई थी. तब से उनकी मां घर पर अकेली रह रही थीं. जबकि छोटा भाई अनुराग दुबे अपने परिवार के साथ गोरखपुर में रहता है. सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000