नाग-नागिन की अधूरी प्रेम कहानी:4 साल में 13 बार डसा, फिर भी नहीं हुई मोहब्बत पूरी, हैरान करने वाली है ये प्रेम कहानी

महोबा। नाग-नागिन की प्रेम कहानी के बारे में आपने कहानियों में सुना ही होगा,लेकिन नाग-नागिन की अनोखी प्रेम कहानी आज भी जिन्दा है। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी प्चल रही है।जी हां औरत और सांप के बीच ये अनोखी प्रेम कहानी चल रही है। 20 साल की रोशनी पर एक करिया सांप इस कदर फिदा है कि पिछले चार साल में उसे 13 बार डस चुका है,लेकिन वाह रे मोहब्बत रोशनी हर बार मौत को मात देकर लौट आती है और बेचारा सांप फिर मायूस होकर गायब हो जाता है।

मामला महोबा जिले के चरखारी तहसील के पंचमपुरा गांव का है।रोशनी अपने आंगन में बैठी थी कि अचानक उसका प्यार में पागल प्रेमी सांप फिर से आ धमका।बिना किसी हिचक के उसने अपनी जहरीली मोहब्बत का इजहार किया और झटपट बाएं हाथ के अंगूठे पर डस लिया।परिजनों ने दौड़कर हंगामा किया,लेकिन सांप प्रेमी बिना सगाई-ब्याह किए ही भाग गया।बेचारे परिवार वाले सांप को मारने की कोशिश करते-करते थक गए हैं,लेकिन सांप हर बार बॉलीवुड विलेन की तरह अभी मैं जिंदा हूं कहकर गायब हो जाता है।

गांव में चल रहे कई किस्से

गांव वालों का मानना है कि ये सांप नहीं रोशनी का कोई पुराने जन्म का प्रेमी है,जो बदला लेने की जगह अब प्यार की खातिर हर जन्म में डंसने चला आता है। गांव के कुछ लोग इसे नाग-नागिन की अधूरी प्रेम कहानी बता रहे हैं तो कुछ इसे तंत्र-मंत्र का असर मानकर नींबू-मिर्च टांगने लगे हैं।रोशनी का परिवार अब अस्पताल और झाड़फूंक वालों के बीच शटल कॉक बन चुका है।हर बार सांप के डसने के बाद वे अस्पताल भागते हैं,डॉक्टर इंजेक्शन लगाते हैं और फिर रोशनी मुस्कुराकर मौत को ठेंगा दिखा देती है।

गांव की महिलाएं कर रहीं हैं अब दुआ

गांव की महिलाएं अब दुआ कर रही हैं कि भगवान उस सांप की शादी कहीं और करा दे, ताकि उसकी एक तरफा मोहब्बत खत्म हो जाए। वहीं कुछ युवा मजाक में कहते हैं कि अगर ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो रोशनी को सांप वाली मोहब्बत का खिताब दे देना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000