माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया पर अब ढाई लाख का इनाम, पुलिस की कई टीमें लगी हैं पीछे

म‌ऊ। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह रहे माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का फरार शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया पर गुरुवार को इनाम ढाईगुना बढ़ाते हुए ढाई लाख कर दिया गया है।शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया के पीछे पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।इसके बावजूद भी पकड़ में नहीं आने पर पुलिस हेडक्वार्टर से इनाम को बढ़ाने की घोषणा की गई है।

बता दें कि जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का अनुज कन्नौजिया जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह रहे माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर है।अनुज कन्नौजिया पांच साल से अधिक पुलिस टीम को चकमा देकर फरार चल रहा है। अनुज कन्नौजिया पर मऊ जिले के साथ आजमगढ़, गाजीपुर में गंभीर धाराओं में 23 मुकदमें दर्ज हैं। अनुज कन्नौजिया पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन इससे पहले कई कवायदें कर चुका है।उसके घर को बुलडोजर से जमींदोज कराया जा चुका है। इसके अलावा इसके परिवार वालों पर भी प्रशासन गैंगस्टर लगाकर जेल भेज चुका है।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया के ऊपर मऊ जिले के कोतवाली थाने में छह मुकदमें,रानीपुर में पांच,दक्षिण टोला में दो,चिरैयाकोट में तीन मुकदमें दर्ज हैं। गाजीपुर और आजमगढ़ में भी अनुज कन्नौजिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।शार्प शूटर की पुलिस को कई सालों से तलाश है,लेकिन अभी तक अनुज कन्नौजिया पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि अनुज कन्नौजिया के ऊपर एक लाख रुपए इनाम की धनराशि थी। गुरुवार को डीजीपी कार्यालय से इनाम की धनराशि बढ़ाकर ढाई लाख रुपए कर दी है।फरार अपराधी अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000