पति ने हत्या कर सूटकेस में डाला महिला का शव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक महिला का शव सूटकेस में बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पिछले ही महीने वह अपने पति के साथ बेंगलुरु आई थी। वहीं मकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

हत्या के बाद फरार हो गया आरोपी…

दरअसल, बेंगलुरु में गुरुवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर घटना के बाद पुणे भाग गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी पति को पुलिस ने हत्या के सिलसिले में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को हत्या की घटना के बारे में सूचना दी।

पुलिस ने पुणे से आरोपी को पकड़ा…

जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी में कार्यरत यह दम्पति घर से काम कर रहे थे और पिछले एक साल से डोड्डाकन्नहल्ली में रह रहे थे। वहीं पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि ये दोनों लोग हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र के डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा, “आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000