चैत्र नवरात्रि के पहले दिन छुट्टी घोषित करें, दिल्ली VHP ने सीएम रेखा से की मांग

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन अवकाश घोषित करने की मांग की है।अपने पत्र में सुरेन्द्र कुमार ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए दिल्ली सरकार द्वारा हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन करने का निर्णय लिए जाने पर हर्ष जताया।साथ ही सुरेन्द्र कुमार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्रि का पहला दिन रविवार को पड़ रहा है।हिंदू समाज के करोड़ों लोग चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं और विभिन्न अनुष्ठान करते हैं।

अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी

अपने पत्र में के विश्व हिन्दू परिषद के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने सीएम रेखा से मांग की है कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन को इस साल और आने वाले सालों के लिए अवकाश घोषित किया जाए।इस कदम से भारतीय समाज में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और हमारा समाज अपनी संस्कृति के प्रति गर्व अनुभव करेगा।

भव्य तरीके से हिंदू नववर्ष मनाएगी दिल्ली सरकार

बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने हिंदू नववर्ष पर भव्य कार्यक्रमों के आयोजन की बात की है। कपिल मिश्रा ने कहा कि हम लोग बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं,जिसकी शुरूआत दिल्ली विधानसभा से होगी। कला एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2025 का बड़ा कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। जैसे दिवाली,15 अगस्त या 26 जनवरी पर विधानसभा को सजाया जाता है उसी तरह से विधानसभा को सजाकर हिंदू नववर्ष का अच्छा उत्सव मनाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों की श्रृंखला अंबेडकर जयंती पर जाकर पूर्ण होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000