बरेली रेलवे स्ट्रेशन पर नाबालिग के साथ हैवानियत, ट्रेन से उतरे पिता को ढूंढने गई थी लड़की

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत हुई है।लड़की अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के पूर्णागिरि मंदिर दर्शन करने गई थी।परिवार ट्रेन से लौट रहा था तभी बरेली रेलवे स्टेशन पर उसके पिता कुछ सामान लेने नीचे उतरे तो ट्रेन चल पड़ी,जिसे देख लड़की पिता को ढूंढने स्टेशन पर उतर गई थी,इसके बाद उसकी ट्रेन छूट गई।फिर उसे कोई व्यक्ति मिला,जिसने नाबालिग के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

झाड़ियों में मिली नाबालिग

घटना बरेली सिटी स्टेशन के यार्ड की है,जहां नाबालिग लड़की घायल अवस्था में स्टेशन के यार्ड के पास झाड़ियों में मिली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।रेलवे के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल नाबालिग लड़़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां पर उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।

एटा की रहने वाली है नाबालिग

अधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेलवे स्टेशन पर रेप किया गया,लड़की बदहवास हालत में मिली।नाबालिग लड़की एटा जनपद की रहने वाली है और उसे इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।जीआरपी पुलिस इस मामले की छानबीन और आरोपी की तलाश में जुट गई है।मामले में पुलिस भी पूरी तरह सहयोग कर रही है।

परिवार साथ गई थी पूर्णागिरि

बताया जा रहा है कि एटा जिले का रहने वाला परिवार उत्तराखंड के पूर्णागिरि से दर्शन करके लौट रहा था।ट्रेन जब बरेली के सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो पिता कुछ सामान लेने के लिए उतर गया।थोड़ी देर में ट्रेन चल पड़ी तो पिता को छूटा देख बेटी अपने पिता को बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गई और फिर वह ट्रेन पर नहीं चढ़ पाई। इसके बाद वहां उसके साथ किसी व्यक्ति ने रेप की घटना को अंजाम दिया।

एसपी रेलवे ने कही ये बात

एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची मिली है जो आरपीएफ के पास पहुंची थी।प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लड़की के साथ रेप की घटना हुई है।लड़की ट्रेन से उतरी थी,आउटर के पास कोई इसे मिला है उसी ने इसके साथ रेप किया है। हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जांच चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000