सैन्य अधिकारी हत्या का मामला; जब तक अंदर से न मिले अनुमति, कोई नहीं कर सकता प्रवेश, सुरक्षा में सेंध

प्रयागराज। मध्य वायु कमान बमरौली देश के सर्वाधिक सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा स्थान है, ऐसे में यहां 24 घंटे एक-एक आहट से तत्काल निपटा जाता है। परिसर के अंदर बिना सेना की अनुमति के किसी का घुस पाना असंभव होता है। हर द्वार की सुरक्षा को अभेद्य किले की तरह रखा गया है, यानी प्रवेश और निकास के सारे द्वारा सशस्त्र जवानों और कमांडो की निगरानी में होते हैं। सीसीटीवी से कंट्रोल रूम में अगल से निगरानी रखी जाती है।
कैंपस के अंदर प्रवेश के लिए यहां कार्यरत सभी कर्मियों का ड्यूटी पास बना हुआ है। प्रवेश द्वार पर उसका बारीकी से निरीक्षण होता है। कई बार इसमें कई मिनट का समय भी लग जाता है। सुरक्षा में लगे जवान जब पूरी तरह से संतुष्ट हो जाते हैं और आईडी से मिलान की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तभी उन्हें अंदर प्रवेश मिलता है। इसका पूरा रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सीसीटीवी एक-एक क्षण को कैद कर रहा होता है यानी व्यक्ति के अंदर प्रवेश करने का पूरा ब्यौरा डिजिटल और लिखापढ़ी दोनों तरह के रिकार्ड में होता है।

अगर कोई बाहरी व्यक्ति परिसर में जाना चाहता है तो उसे तब तक प्रवेश नहीं मिलेगा जबतक कि परिसर के अंदर मौजूद अधिकारी (जिससे मिलने के लिए बाहरी व्यक्ति जा रहा है) प्रवेश द्वार पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को यह संदेश न दे कि संबंधित व्यक्ति अंदर आने दिया जाय। प्रवेश रजिस्टर में इस बात का भी जिक्र किया जाता है कि संबंधित व्यक्ति जिससे मिलने जा रहा है उसका नाम क्या है। कितने बजे प्रवेश दिया गया गया। कई बार मिलने का कारण भी लिखा जाता है।

अगर वाहन आदि हैं तो उसका भी ब्यौरा दर्ज होता है। गेट पर संबंधित व्यक्ति अपनी पहचान साबित करने के लिए आइडी कार्ड दिखाता है, जिसकी जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। यानी बाहरी व्यक्ति का तब तक प्रवेश नहीं हो सकता जब तक कि अंदर उसे कोई स्वयं न बुलाए।

हत्या के बाद सुलगते सवाल…

  • हत्यारा अगर मुख्य द्वार से गया होगा तो उसका रिकार्ड, उसकी वीडियो फुटेज उपलब्ध होगी, उसे अभी तक क्यों नहीं देखा गया ?
  • कैंपस के अंदर आखिर वो कौन है, जिसने हत्यारे को अंदर आने के लिए अनुमति दी होगी ?
  • क्या हत्यारा अपनी पहचान छिपा कर और फर्जी आईडी के साथ परिसर में घुसा था ?
  • हत्या के बाद अगर हत्यारा कैंपस से बाहर निकला होगा तो घटना के अवधि के आस-पास वह सीसीटीवी में फिर देखा गया होगा ?
  • कैंपस में प्रवेश तक मुश्किल है तो क्या वाहन से अंदर हत्यारा दाखिल हुआ या हत्यारा पहले से ही कैंपस में मौजूद था ?
  • क्या हत्या के बाद भी हत्यारा अभी भी कैंपस में मौजूद है ?
  • क्या हत्यारा मृतक से मिलने के बहाने कैंपस में आया था या किसी और से मिलने के बहाने ?
  • क्या मृतक ने खुद हत्यारे को प्रवेश दिलवाया था ? या कोई और था जिसकी वजह से हत्यारा अंदर दाखिल हुआ ?
  • अगर हत्यारा मुख्य द्वार से नहीं गया तो कहीं से उसने अवैध घुसपैठ की ?
  • क्या कोई घुसपैठिया मध्य वायु कमान की सुरक्षा में सेंध लगाने में सफल रहा है ?

कहीं ठेकेदार से कोई विवाद तो नहीं….

एसएन मिश्रा मुख्य रूप से नान डिफेंस कार्य के प्रमुख थे। कंस्ट्रक्शन से संबंधित कार्यों के लिए ठेका आवंटित करने से लेकर कार्यों को पूरा कराने, निगरानी की मुख्य जिम्मेदारी उनके ही ऊपर रहती थी। बिल्डिंग बनाने से लेकर कमरा ठीक कराने तक के कार्यों का ठेका हो अथवा अन्य माध्यम से उसे पूरा करने उनके ही जिम्मे होता था।

हत्या के बाद उनके कार्य से भी घटनाक्रम के जुड़ाव का एंगल तलाशा जा रहा है। जो प्राथमिक सवाल उठकर आए हैं उसमें यह प्रमुख है कि क्या किसी ठेकेदारों से उनका विवाद चल रहा था ? क्या किसी ठेकेदार को उन्होंने ब्लैकलिस्टेड किया था। किसी ठेकेदार का भुगतान आदि तो नहीं रोका गया है ? हालांकि इन सवालों का जवाब तो जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000