मां-बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर। चौरीचौरा के शिवपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शनिवार देर रात 40 वर्षीय पूनम निषाद और उनकी 12 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है, चर्चा है कि गांव के एक उसकी नजदीकी थी, जिससे चार माह पहले विवाद होने पर मामला थाने पहुंचा था। इसी युवक पर हत्या करने का संदेह है।
शनिवार रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावर ने सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर पहले पूनम निषाद पर हमला किया और फिर उनकी बेटी को भी निशाना बनाया। हमले में पूनम निषाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।

गांव के लोगों की माने तो पूनम निषाद का गांव के ही एक युवक से विवाद था। चार महीने पहले उन्होंने उक्त युवक पर शारीरिक शोषण और समूह से रुपये निकालवाकर हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उस समय आरोपित युवक को छोड़ दिया था।

प्रारंभिक जांच में इसी युवक पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है।घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। सर्विलांस और सीसी कैमरा फुटेज की मदद से भी गुत्थी सुलझाने की कोशिश चल रही है। इस घटना के बाद शिवपुर गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस स्वजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि किसी भी सुराग तक पहुंचा जा सके। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000