यूपी में एक साथ 582 जजों का ट्रांसफर, ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज का भी तबादला

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में न्यायपालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में 582 जजों का तबादला कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया। तबादले का मकसद न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर बनाना और राज्य में न्यायपालिका को सुचारु रूप से चलाना है। तबादला किए गए जजों में 236 अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश, 207 सीनियर डिवीजन सिविल जज और 139 जूनियर डिवीजन सिविल जज शामिल हैं।

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला बरेली से चित्रकूट किया गया है। जज रवि कुमार दिवाकर ने वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई की थी। उस दौरान वे काफी चर्चा में रहे थे। अब उनका ट्रांसफर बरेली से चित्रकूट कर दिया गया है। उन्होंने ज्ञानवापी मामले में एक फैसला दिया था, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आए थे। इस मामले पर अभी भी कानूनी और सार्वजनिक रूप से बातें हो रही हैं, इसलिए उनके ट्रांसफर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। रजिस्ट्रार जनरल के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। इसका मतलब है कि सरकार चाहती है कि कोर्ट का काम और भी अच्छे से हो।

जज रवि कुमार दिवाकर उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ 2010 में बरेली दंगे मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। रवि कुमार दिवार अपने फैसलों में अक्सर श्रीरामचरितमानस और गीता की बात करते रहते हैं। उन्होंने मार्च 2024 में उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी। जज रवि कुमार दिवाकर भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्र किशोर सिंह के दामाद हैं। चंद्र किशोर महराजगंज से तीन बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000